बिराटनगर में नक्कली रेमडिसिभर इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर ।1 नंबर प्रदेश प्रहरी कार्यालय का पुलिस बल और मोरंग पुलिस बिराटनगर के नोबेल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित साथी फार्मेसी से सोनू आलम और कामदार श्रवण यादव को डुप्लीकेट रेमडिसिभर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है । मोरंग पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि स्टासेफ नामका इंजेक्शन जिसका कीमत करीब 90 रुपए है में स्टिकर साटकर रेमडिसिभर डुप्लीकेट इंजेक्शन बनाकर 7 हजार से 20 हजार रुपए में कोरोना संक्रमित मरीज का परिवार बालो को बेचा जा रहा है । मोरंग पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आलम पूर्व में दवा दुकान में काम करता था बाद में खुदका दुकान खोला । मोरंग पुलिस के अनुसार स्टासेफ इंजेक्शन बिराटनगर के ही होल सेल दवा दुकान से लाकर सेम मिलता जुलता डब्बा का फायदा उठाते हुए डब्लिकेट रेमडिसिभर बनाया जा रहा था । मोरंग पुलिस के अनुसार इनलोगो ने अबतक कितने लोगों को यह इंजेक्शन बेचा है इसकी जांच चल रही है ।

