स्वाब परीक्षण के लिए लाइन में खड़े एक व्यक्ति की मृत्यु
नेपालगंज, ७ मई । कोरोना वायरस परीक्षण के खातिर स्वाब देने के लिए लाइन में खड़ एक पुरुष की आज मृत्यु हो गई है । मरनेवाले व्यक्ति बाँके जिला कोललपुर–५ के स्थायी निवासी हैं । स्वास–प्रस्वास में समस्या आने के कारण ५९ वर्षीय मरीज शुक्रबार अपरान्ह नेपालगंज मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल पहुँच गए थे । अस्पताल कर्मचारियों ने उनको लाइन में खड़े रहने के लिए कहा, लेकिन खड़े रहते वक्त ही उनका निधन हो गया है ।
अस्पताल के एक चिकित्सक ने कहा है कि मृतक में बिगत ३–४ दिनों से बुखार और शर दर्त संबंधी समस्या होने के कारण अस्पताल आया था, लेकिन स्वाब परीक्षण करने से पहले ही उनका निधन हो गया है । उन्होंने कहा कि अस्पताल भी अधिकं संख्या में भीड थी, जिसके चलते उनको प्राथमिकता में भी नहीं रखी गई थी । चिकित्सकों का मानना है कि लेट से अस्पताल आने के कारण भी इस तरह की मृत्यु हो जाती है ।

