दो बूढ़ों के बीच लड़ाई, एक की मौत

ओखलढुंगा ९ मई । ओखलढुंगा जिला खिजिदेम्बा गांवपालिका–१ आरुबोट निवासी ६० वर्षीय महेशकुमार खड्का और ५० वर्षीय प्रेमबहादुर सुनुवार के बीच आपस में लड़ाई होने से एक की मौत हो गई है । घटना शनिबार रात की है । स्थानीयबासी खड्का और सुनवार बीच मादक पदार्थ सेवन होने के बाद आपस में विवाद हुआ था ।
विवादों के बीच में ही दोनों के बीच लड़ाई शुरु हो गई थी । जिला पुलिस कार्यालय ओखलढुंगा के अनुसार घटना में ६० वर्षीय महेश कुमार खड्का की मौत हो गई है । इलाका प्रहरी कार्यालय खिजिफलाटे के अनुसार दोनों ने मदिरा सेवन किया था और सुनुवार मारपिट के लिए खड्का के खर में पहुँच गए थे । खड्का परिवार ने कहा है कि सुनुवार ने घर में आकर हत्या किया और और उनके ऊपर कारवाही होनी चाहिए ।
मारपिट में घायल सुनुवार को स्थानीय क्लिनिक में उपचार करा कर इलाका प्रहरी कार्यालय खिजिफलाटे ने अपने नियन्त्रण में लिया है ।

