कांग्रेस निकट रेग्मी लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष पद के लिए सिफारिश
काठमांडू, ९ मई । संवैधानिक परिषद् ने लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष में पूर्व सचिव माधव रेग्मी को नियुक्त करने के लिए सिफारिश किया है । आइतबार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न बैठक ने यह निर्णय किया है । राजनीतिक आस्था के दृष्टिकोण से रेग्मी नेपाली कांग्रेस निकट माने जाते हैं । लेकिन वह प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के गृह जिला झापा गौरादह–३ के स्थायी निबासी भी हैं । फिलहाल रेग्मी काठमांडी स्थित अनामनगर में रहते हैं ।
लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के लिए सचिव शिशिरकुमार ढुंगाना और रेग्मी का नाम प्रस्तावित था । अन्ततः प्रधानमन्त्री ओली ने अपने ही गृह जिला के रेग्मी को नियुक्ति के लिए सिफारिश किया है । संवैधानिक प्रावधान अनुसार नियुक्ति से पहले प्रस्तावित नाम संसदीय सुनुवाई समिति से अनुमोदन होने जरुरी है ।
रेग्मी लोकसेवा आयोग के ही पूर्व सचिव हैं । वि.सं. २०३७ साल वैशाख ९ गते से उन्होंने सरकारी सेवा शुरु किया है । स्मरणीय है, सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश कुमार रेग्मी के अपने ही बड़े भाई हैं– माधव रेग्मी । न्यायाधीश कुमार रेग्मी वही हैं, जिन्होंने नेकपा विभाजन संबंधी फैसला किया था । और ललिता निवास जमीन घोटाला संबंधी प्रसंग में भी कुमार रेग्मी का नाम आता है ।

