विवेकशील साझा पार्टी द्वारा एकता महाधिवेशन स्थगित
काठमांडू, ९ मई । विवेकशील साझा पार्टी ने पार्टी एकता महाधिवेशन स्थगित किया है । गत मार्गशीर्ष ६ गते तत्कालिन विवेकशील नेपाली दल और साझा पार्टी के बीच जेष्ठ अंतिम हफ्ता एकता महाधिवेशन करने की सहमति बनी थी । लेकिन शनिबार सम्पन्न पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण तीव्र गति से फैल रहा है, ऐसी अवस्था में अधिक संख्या में पार्टी नेता–कार्यकर्ता को इकठ्ठा कर महाधिवेशन आयोजना करना ठीक नहीं है ।
बताया गया है कि परिस्थिति को देखकर केन्द्रीइ समिति से ही फरि महाधिवेशन के लिए तिथि तय की जाएगी । इसीतरह पार्टी ने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस से सृजित परिस्थितियों से लड़ने के लिए विवेकशील साझा सरकार को सहयोग करने के लिए तैयार है ।

