Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी प्रदेश में फिर विशेष अधिवेशन मांग

 
शंकर पोखरेल/फाईल तस्वीर

बुटवल, ९ मई । लुम्बनी प्रदेश में फिर विशेष अधिवेशन मांग करते हुए प्रस्ताव पंजीकृत हुआ है । इसीतरह आज आइतबार ही नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र और जनता समाजवादी पार्टी मिलकर प्रदेश प्रमुख धर्मनाथ प्रसाद यादव को एक लिखित पत्र देते हुए विशेष अधिवेशन के लिए मांग किया है । प्रतिपक्षी दलों का कहना है कि मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल विरुद्ध पंजीकृत अविश्वास प्रस्ताव के ऊपर विचार–विमर्श के लिए विशेष अधिवेशन होना जरुरी है ।
स्मरणीय है, लुम्बिनी प्रदेश में गत वैशाख ६ गते मुख्यमन्त्री पोखरेल विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत हो चुका था, लेकिन उसमें विचार–विमर्श किए बिना ही पोखरेल पुनः मुख्यमन्त्री में नियुक्त हो गए थे । प्रतिपक्षी दलों का कहना है कि प्रदेशसभा में मुख्यमन्त्री के पक्ष में बहुमत नहीं है । यहां नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता कुलप्रसाद केसी को मुख्यमन्त्री बनाने के लिए मांग हुआ है ।
विपक्षी राजनीतिक दलों ने आज आइतबार भी प्रदेशसभा में ४० सांसदों के हस्ताक्षर के साथ मुख्यमन्त्री पोखरेल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com