पूर्व स्वास्थ्यमन्त्री दिपक बोहरा द्वारा प्रतिष्ठान भवन को आइसोलेशन सेन्टर बनाने की अपील
हिमालिनी संवाददाता /महेश गुप्ता/रूपंदेही
रूपंदेही: पूर्व स्वास्थ्यमन्त्री दिपक बोहरा के पिता स्व. प्रतिमान चन्द बोहरा और माता स्व. नीमा बोहरा के नाम में स्थापित हुआ प्रतिमान–नीमा स्मृति प्रतिष्ठान ने आइसोलेशन सेन्टर सञ्चालन के लिए अपना भवन देने का निर्णय लिया है । सिद्धार्थनगर नगरपालिका वड़ा ३ स्थित सीता नर्सरी में २ तल्ला भवन १२ रूम में अस्थायी आइसोलेशन सेन्टर सञ्चालन के लिए संघीय, प्रदेश और स्थानीय सरकार को उपलब्ध कराने की निर्णय लिया है ।दूसरे चरण के कोरोना महामारी वायरस समुदायस्तर में फैल रहा और अस्पताल में अधिक बीमार व्यक्ति पहुंचने के कारण बेड का अभाव है । प्रतिष्ठान द्धारा कार्यसमिति के बैठक में आइसोलेशन सेन्टर के लिए भवन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। संस्था की अध्यक्ष विजया के.सी. बताया है और कहा कि कोभिड–१९ के कारण नेपाल सरकार के शिक्षा मन्त्रालय के निर्णय अनुसार भौतिक रुप में विद्यालय में पठनपाठन बन्द होने के कारण संस्था ने भवन को अस्थायी आइसालेशन सेन्टर सञ्चालन के लिए सहमति प्रदान किया गया है । “प्रतिष्ठान के भवन को आवश्यकता अनुसार संघीय, प्रदेश और स्थानीय सरकार के अस्थायी आइसोलेशन सेन्टर के रुप में सञ्चालन किया जा सकता है प्रतिष्ठान की कार्यकारी निर्देशक स्वाती थापा ने बताया है । “विगत वर्ष मे भी कोभिड–१९ के संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थिति को मध्यनजर रखते सरकार को सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से २०७६ चैत ११ करिब ९ महिना भवन परिसर में क्वारेन्टिन, होल्डिङ सेन्टर, हात धोने का जगह और शौचालय निर्माण कर नेपाली सेना से समन्वय मे सञ्चालन किया गया था ।प्रतिष्ठान के निर्देशक धर्म बहादुर के.सी.ने बताया है और कहा कि संस्था ने विगत १५ वर्ष से लुम्बिनी प्रदेश के विभिन्न जिल्ला में प्राविधिक, महिला स्वास्थ्य शिक्षा, वातावरण और सामुदायिक क्षेत्र में कार्य करते आ रहा है । कोरोना महामारी के समय में प्रतिष्ठान ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पहुचाया था ।



