Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से निषेधाज्ञा में कड़ाई

फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ मई । काठमाडौं उपत्यका में आज से निषेधाज्ञा में कड़ाई की गई है । बताया गया है कि अत्यावश्यक सेवा के अलवा सभी कार्यालय बंद की जाएगी और औषधि, खाद्यान्न तथा अन्य अत्यावश्यक उपभोग्य वस्तु एवं सेवा खरिद के अलवा किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमती नहीं दी जाएगी ।
काठमांडू जिला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी कालीप्रसाद पराजुली ने कहा है कि कोभिड–१९ का जोखिम अधिक हैं, इसीलिए निषेधाज्ञा में कड़ाई की जा रही है । निषेधाज्ञा के अवधि में अत्यावश्यक सेवा के अलवा अन्य सभी कार्यालय को वैशाख ३० गते से बंद करने के लिए भी प्रशासन ने आदेश जारी की है ।
अत्यावश्यक सेवा के लिए संचालित कार्यालय में भी न्यूनतम जनशक्ति प्रयोग कर काम करने के लिए प्रशासन ने कहा है । बताया गया है कि सुबह १० बजे तक खाद्य सामग्री का पसल खुला रहेगी । लेकिन भीड कम करने के लिए कहा गया है । जारी लकडाउन आगामी जेष्ठ १३ गते तक के लिए तय है । उसके बाद परिस्थिति को देखकर नयां निर्णय किया जाएगा ।

यह भी पढें   मोरङ ६ में रास्वपा की रुविना आगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *