वीरगञ्ज में कोरोना संक्रमण से पिछले २४ घण्टे में १३ लोगों की मृत्यु
२ जेठ, वीरगञ्ज ।
वीरगञ्ज में कोरोना संक्रमण से पिछले २४ घण्टे में १३ लोगों की मृत्यु हुई है । शनिबार सुबह से रविबार सुबह तक रिपोर्ट के अनुसार वीरगञ्ज के विभिन्न अस्पताल संक्रमित की मृत्यु होने की जानकारी सम्बन्धित अस्पताल ने दी है ।
मृत्यु होने वालों में नारायणी अस्पताल में ८ मरीज थे अस्पताल के कोभिड संयोजक डाक्टर सरोज रोशन दास यह जानकारी दी है। इसके अलावा वीरगञ्ज हेल्थकेयर हस्पिटल में २ , तराई हस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, स्पर्श मल्टी स्पेस्यालिटी हस्पिटल और नेशनल मेडिकल कालेज द्वारा सञ्चालित बाबा होटल कोरोना अस्पताल में एक–एक की मृत्यु हुई है मृतक में से पर्सा के ४, बारा के ७, रौतहट के १ और एक भारतीय नागरिक भी है ।

