Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन का दावा कहा, अगर युद्ध छिड़ा तो उसमें अमेरिका की हार

 

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में चीन को सुपरपावर बताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर युद्ध छिड़ा तो उसमें अमेरिका की हार होगी। इस अखबार को चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र माना जाता है। इसमें प्रकाशित बात सरकार का बयान मानी जाती है।

ग्लोबल टाइम्स ने यह संपादकीय जापान, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के सैन्य अभ्यास में अमेरिका के भी शामिल होने पर कही है। इससे पहले गुरुवार को चीन ने कहा था कि दक्षिणी जापान में हो रहे इस सैन्य अभ्यास से उसकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सैन्य अभ्यास सिर्फ तेल ईंधन की बर्बादी है। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर को अपनी संपत्ति बताता है। वह इस पर ब्रूनेई, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम और ताइवान के दावे को नकारता है। इतना ही नहीं, ताइवान की संप्रभुता को नकारते हुए उसे अपना हिस्सा बताता है। जापान के हिस्से के समुद्र को भी पूर्वी चीन सागर बताते हुए चीन उस पर अपना अधिकार जताता है और जब-तब वहां पर अपने जंगी जहाज भेजता रहता है, लड़ाकू विमान आकाश में उड़ाता रहता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

ग्लोबल टाइम्स लिखता है कि दक्षिण चीन सागर को लेकर दोनों देशों में अगर युद्ध छिड़ा तो उसमें अमेरिका की हार होगी। अमेरिकी विशेषज्ञ एलेक्स मिहाइलोविच इस संपादकीय को चीन की बेचैनी का सुबूत मानते हैं जो क्षेत्र में बढ़ती अमेरिका की ताकत को लेकर चिंतित है। क्षेत्र में अमेरिका की लगातार सक्रियता और इस बड़े सैन्य अभ्यास से चीन बौखला गया है। जबकि ब्रिटेन के पूर्व सांसद जॉर्ज गैलोवे कहते हैं कि अमेरिका की क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता से चीन अपनी सैन्य तैयारी तेज करेगा और दोनों देशों में टकराव की आशंका बढ़ेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *