Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिम समाजिक संगठन ने कुलवंत राणा को महासचिव नियुक्त किया

 


26 मई,2021: (हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो) बुधपूर्णिमा के पावन दिवस पर हिम समाजिक संगठन की एग्जीक्यूटिव सदस्यों की ऑनलाइन जूम मीटिंग पर शाम 4.30 बजे मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता रविन्द्र शर्मा जी एवम प्रधान- संजीव शर्मा जी ने की। आज की इस महत्वपूर्ण मीटिंग में संस्था के लिये नए महामंत्री पद के लिए कुलवंत राणा जी को सर्वसम्मति से महासचिव पद के लिए चुना । हिम सामाजिक संगठन के मीडिया सलाहकार एवं आयोजन सचिव एस.एस.डोगरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार अभी हाल में ही संगठन के महामंत्री स्वर्गीय जगदीश चंद शर्मा जी के निधन के बाद ये पद खाली हुआ था। कुलवंत जी संगठन के साथ प्रथम दिन से जुड़े हुए है साथ ही कुलवंत जी संगठन के कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर रहे है। कुलवंत राणा गॉव-बल्यार, तहशील खुड़ियाँ, जिला कांगड़ा से सम्बन्ध रखते हैं हालाँकि वर्तमान में रोहिणी दिल्ली इलाके में वर्षों से रह रहे हैं | इस महत्वपूर्ण मीटिंग में संस्था के सभी चारो उपाध्यक्ष प्रताप चंद शर्मा, बालक राम चौधरी, बी. के. शर्मा , कुलवंत राणा, कोषाध्यक्ष राम रत्न शर्मा, दिनेश भारद्वाज, सचिव पंकज जी, जॉइंट सचिव वीर सिंह रियाल, जन संपर्क अधिकारी विजय डोगरा, के. के. शर्मा, मेघनाथ डांडा, राकेश कुमार भी उपस्थित रहे । अंत में संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने कुलवंत राणा को नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं दी | इस जूम मीटिंग को जग व्यास सेवा ट्रस्ट से अभिनव भारद्वाज-ने होस्ट किया |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com