स्वास्थ्यकर्मी के ऊपर आक्रमण करना गम्भीर अपराधः उपप्रधानमन्त्री पोखरेल

काठमांडू, २८ मई । उपप्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि बाँके जिला में स्वास्थ्यकर्मियौं के ऊपर जो आक्रमण हुआ है, वह गम्भीर अपराध है । शुक्रबार बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी को टेलिफोन कर उन्होंने घटना में संलग्न दोषी के ऊपर कारवाही मांग करते हुए ऐसा कहा है ।
उपप्रधानमन्त्री पोखरेल का कहना है कि अपने ड्यूटी में रहे चिकित्सकों के ऊपर आक्रमण होना गम्भीर और अमानवीय अपराध है । जवाफ में प्रमुख जिला अधिकारी शिवराम गेलाल ने कहा है कि घटना के संबंध में छानबिन करने के लिए समति बन गया है और घटना में संलग्न ३ व्यक्ति गिरफ्तार हो चुके हैं ।
स्मरणीय है, बिहिबार रात में नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक और नर्स के ऊपर कुछ लोगों ने आक्रमण किया था । कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके अपने जनों ने यहां अस्पताल में तोड़फोड करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों के ऊपर मारपिट भी की थी ।

