१५ दिनों के भीतर कोरोना वैक्सिन खरीद में ब्रेक थ्रु होनेवाला हैः मन्त्री ज्ञवाली

काठमांडू, २८ मई । परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप कुमार ज्ञावली ने दावा किया है कि अब १५ दिनों के भीतर कोरोना वैक्सिन खरीद में ‘ब्रेक थ्रू’ होनेवाला है । उन्होंने कहा है कि वैक्सिन खरीद के लिए सरकार ने जो प्रयास किया है, वह सकारात्मकता की ओर उन्मुख है और १५ दिनों के भीतर रिजल्ट आनेवाला है ।
स्वास्थ्य पत्रकार मंच द्वारा शुक्रबार आयोजित भर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री ज्ञावली ने कहा है कि वैक्सीन के लिए नेपाल सिर्फ अनुदान में निर्भर रहना ठीक नहीं है, इसीलिए वैक्सीन खरीद के लिए भी सरकार अग्रसर है । उन्होंने कहा कि वैक्सीन खरीद के लिए अर्थ मन्त्रालय ने ३६ अरब का स्रोत सुनिश्चित किया है ।
मन्त्री ज्ञवाली ने यह भी कहा कि नेपाल को वैक्सिन देने के लिए अमेरिका, बेलायत जैसे देश सकारात्मक है । उन्होंने कहा– ‘सन् २०२१ के अंत तक लक्षित समूह को वैक्सीन मिल सके, इसी लक्ष्य के अनुसार विभिन्न देशों के साथ बातचीत हो रही है ।’ मन्त्री ज्ञवाली ने यह भी कहा कि पड़ोसी देश चीन से अनुदानस्वरुप प्राप्त होनेवाला १० लाख डोज वैक्सीन २ जून के भीतर नेपाल आनेवाला है ।
मन्त्री ज्ञावली के अनुसार इससे पहले पड़ोसी देश भारत की ओर से प्राप्त कोभीसिल्ड वैक्सीन लगानेवालों के विकल्प में भी बातचीत हो रही है । उनके अनुसार कोभीसिल्ड लगानेवाले लगभग १५ लाख नागरिकों को दूसरे डोज का वैक्सीन लगाने का समय हो चुका है, लेकिन दूसरे डोज के लिए कोभीसल्ड अभाव होने के कारण उसके विकल्प में एस्ट्राजेनिका वैक्सीन लाने की तैयारियां हो रही है । मन्त्री ज्ञावली ने कहा कि एस्ट्राजेनिका वैक्सीन भारत के अलवा बेलयात, नेदरल्याण्ड, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में उत्पादन हो रहा है, वही से लाने की तैयारियां है ।
स्वास्थ्य सेवा विभाग परिवार कल्याण महाशाखा के निर्देशक डा. तारानाथ पोखरेल के अनुसार वैक्सीन उत्पादनकर्ता देश अलग है, लेकिन वैक्सीन का फर्मुला एक ही होने के कारण इसे पहले कोभीसिल्ड लगानेवालों को एस्ट्रेजेनिका वैक्सीन लगाया जाएगा ।

