Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से संक्रमित विवेकशील साझा पार्टी के नेता थापा गम्भीर अवस्था में

 
उज्जवल थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ मई । कोरोना वायरस से संक्रमित विवेकशील साझा पार्टी के नेता उज्जवल थापा की स्वास्थ्य अवस्था गम्भीर हो गई है । उनको ह्याम्स अस्पताल में भर्ती कर भेन्टिलेटर में रखा गया था । पार्टी संयोजक मिलन पाण्डे के अनुसार थापा को ह्याम्पस अस्प्ताल से नेपाल मेडिसिटी अस्पताल ले गया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार थापा को इक्मो प्रविधि से उपचार करना आवश्यक है, जो ह्याम्स में संभव ना होने के कारण मेडिसिटी ले जा रहा है । चिकित्सकों के अनुसार जटिल स्वास्थ्य अवस्था में ही इक्मो प्रविधि प्रयोग में लाया जाता है और इसके लिए २५–३० लाख खर्च हो जाता है ।
पार्टी संयोजक पाण्डे के अनुसार परिवारजन को आर्थिक तनाव कम करने के लिए आवश्यक उपचार खर्च खातिर साथी–संगियों को कहा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed