Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी राजनीतिक दलों को चुनाव में सहभागी होने के लिए प्रधानमन्त्री ने किया आग्रह

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने सभी राजनीतिक दलों को घोषित चुनाव में सहभागी होने के लिए आग्रह किया है । शुक्रबार राष्ट्र के नाम में एक सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि चुनावी परिणाम को नहीं, लोकतान्त्रिक प्रणाली को जीवित रखने के लिए चुनाव की घोषणा की गई है और चुनाव में सहभागी होना प्रतिगमन नहीं है । संसद् बिघटन के संबंध में विपक्षी राजनीतिक गठबंधन की ओर से हो रहे आलोचना की ओर संकेत हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि प्रतिनिधिसभा को पूर्ण कार्यकाल कायम रखने के लिए उन्होंने अधिक प्रयास किया था, जो संभव नहीं हो पाया । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रतिनिधिसभा पूरा कार्यकाल रहे और सरकार भी ५ साल तक काम करें, यही राजनीतिक स्थिरता भी नहीं है ।’ उन्होंने दावा किया है कि राजनीतिक स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए, लोकतन्त्र को सुदृढ बनाने के लिए, सामाजिक–आर्थिक रुपान्तरण और समृद्धि के लिए जो प्रयास हो रहा था, उस में अवरोध सिर्जना होने से भी चुनाव का घोषणा करना पड़ा है ।
अपने सम्बोधन में प्रधानमन्त्री ओली ने विकास और समृद्धि के लिए हो रहे कामों का चर्चा भी किया हैं । साथ में कोभीड–१९ नियन्त्रण और रोकथाम के लिए हो रहे प्रयास के बारे में भी कहा है । प्रधानमन्त्री ओली का कहना है कि सभी नेपाली नागरिकों को जल्द ही कोरोना विरुद्ध की वैक्सीन की व्यवस्था की जाएगी । उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का वैक्सन लगानेवाले नागरिकों के लिए आवश्यक दूसरे चरण का वैक्सीन के लिए भी सरकार गम्भीर है और जल्द ही लाकर नागरिकों में लगाया जाएगा ।
प्रधानमन्त्री ओली के अनुसार आज तक नेपाल में ३२ लाख २८ हजार डोज अनुदान में और १० लाख डोज खरीद कर वैक्सीन आया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com