Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुपचुप तरीके से शादी की

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। 56 साल के बोरिस जॉनसन ने वेस्टमिंस्टर कैथेड्र में एक गुप्त समारोह में 33 साल की कैरी से शादी रचाई। बता दें कि कैरी साइमंड्स बोरिस जॉनसन से 23 साल छोटी हैं। इससे पहले द सन ने खबर दी थी कि दोनों जुलाई 2022 में शादी करने वाले हैं, इसके लिए उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को निमंत्रण भी भेजा था। ऐसा कहा जाता है कि बोरिस जॉनसन एक बहुत निजी जीवन जीते हैं। जॉनसन के डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के एक प्रवक्ता ने शादी की रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढें   वाणिज्य बैंकों की ब्याज दरों में फिर गिरावट, किसी बैंक ने नहीं बढ़ाई दर

खबरों के मुताबिक मध्य लंदन में हुए शादी के समारोह में आखिरी समय पर मेहमानों को बुलाया गया था और कहा कि जॉनसन के कार्यालय के बड़े सदस्य भी शादी की योजना से अनजान थे। कोरोना वायरस के मद्देनजर वर्तमान में इंग्लैंड के भीतर शादियों में केवल 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं। कैथोलिक कैथेड्रल को दोपहर 1:30 बजे अचानक बंद कर दिया गया। 33 साल साइमंड्स बिना घूंघट के एक लंबी सफेद पोशाक में पहुंची थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

जॉनसन (56) और साइमंड्स, 33, डाउनिंग स्ट्रीट में 2019 में जॉनसन के प्रधान मंत्री बनने के बाद से एक साथ रह रहे हैं। पिछले साल उन्होंने घोषणा की थी कि दोनों ने सगाई कर ली है और उन्हें एक बच्चा होने वाला है। बता दें कि उनके बेटे विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन का जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था। इस महीने की शुरुआत में द सन ने बताया था कि इन्होंने जुलाई 2022 के लिए दोस्तों और परिवार को शादी का निमंत्रण भेजा था।

यह भी पढें   भारत की स्वतंत्रता के अस्सी साल : विगत, वर्तमान तथा भविष्य : श्वेता दीप्ति

बता दें कि बोरिस जॉनसन का दो बार तलाक हो चुका है और उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि उन्होंने कितने बच्चों को जन्म दिया है। जॉनसन की आखिरी शादी एक वकील मरीना व्हीलर से हुई थी। उनके एक साथ चार बच्चे थे लेकिन सितंबर 2018 में उन्होंने घोषणा की कि वे अलग हो गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com