Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति द्वारा राहत बितरण को निरंतरता देने का निर्णय

 


माला मिश्रा / बिराटनगर । मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति  मोरंग कोरोनाकाल में लाचार बेबसों के मदद के लिए नित्य प्रयासरत है।इसी कड़ी में  शनिवार रात मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति की वर्चुअल मीटिंग किया ,जिसमे समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र, उपाध्यक्ष बिपिन झा, सचिव प्रशांत ठाकुर , सह सचिव संतोष झा , कोषाध्यक्ष चन्द्रकान्त ठाकुर सदस्य क्रमशः नंदकिशोर झा ,जितेंद झा,नवीन झा ,सुभाष झा , सलाहकार अरूण ठाकुर , अंतररास्ट्रीय सलाहकार वरुण मिश्रा ने भाग लिया। वर्चुवल बैठक में सभी ने अपने अपने सुझाव दिए । वर्चुवल मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर महानगरपालिका के विभिन्न वार्ड में लॉकडाउन के कारण जिस परिवार के लिए जीवन यापन इस दुख के वेला में मुश्किल हो रहा है,उन्हें चिन्हित कर राहत सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाय।राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पूर्व के भाती कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दूसरे चरण में ठोस पहल की जाय और ऐसे परिवार का शिनाख्त कर जरूरतम  राहत प्रदान किया जाय। इस मौके पर सलाहकार भगवान झा, बिपुलेंद्र झा  ने वर्चुवल मीटिंग से बाहर रहने पर भी अपना मार्गदर्शन दे सहयोग किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com