Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सशस्त्र प्रहरी बल ने जब्त किया तस्करी का 23 ड्राम डीजल

 


माला मिश्रा/ जोगबनी । सीमावर्ती इलाकों से तस्करी धरल्ले से जारी है । दोनो ओर लॉकडाउन है । बिराटनगर में निषेधाज्ञा भी है इसके बाद भी भारत नेपाल के अंतररास्ट्रीय सीमा पर तस्करी का धंधा फल फूल रहा है । ताजा मामला  1नंबर प्रदेश का मोरंग नेपाल का है । मिली जानकारी अनुसार नेपाल के  सशस्त्र प्रहरी मोरंग ने भारतीय क्षेत्र के लिए तस्करी को ले जा रहे 23 ड्राम डीजल लोड एक मिनी ट्रक जब्त किया है । सशस्त्र प्रहरी का एसपी तीर्थ पौडेल के अनुसार तस्करी के उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र ले जा रहे एक मिनी ट्रक जब्त किया है ,ट्रक में लोड 23  ड्राम से 5 700 लीटर डीजल बरामद हुआ है जिसे जब्त किया गया है । यह सफलता बिराटनगर टिंकिसिनवारी स्थित तीन नंबर गण के सशस्त्र बल का इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सशस्त्र दस्ता को मोरंग के रतुवामाई नगरपालिका वार्ड 4 में मिली है ।एसपी के अनुसार डीजल ढोने में प्रयोग किए नेपाली नंबर  में 1 ख/ 1509 ट्रक को जब्त किया है । एसपी पौडेल के अनुसार डीजल लोड ट्रक को करवाई हेतु रविवार को  बिराटनगर भंसार कार्यालय को सौपने की तैयारी चल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *