गण्डकी प्रदेश के सांसद् थापा पद मुक्त
पोखरा, ३ जून । गण्डकी प्रदेशसभा के सांसद् कृष्ण थापा पद मुक्त हो गए हैं । थापा संबंद्ध दल राष्ट्रीय जनमोर्चा ने उनके ऊपर कारवाही करने के कारण उनका सांसद् पद चला गया है । आज बिहिबार जनमोर्चा ने प्रदेशसभा में एक सूचना करते हुए कहा था कि थापा को पार्टी से निष्काशन किया गया है ।
जनमोर्चा से प्राप्त सूचना अनुसार ही प्रदेश सभामुख नेत्रनाथ अधिकारी ने आज आयोजित प्रदेशसभा बैठक में कहा कि थापा को जनमोर्चा ने पार्टी से निष्काशन किया है, अब प्रदेशसभा में उनकी जगह सदस्य पद रिक्त हो गया है ।
स्मरणीय है, जनमोर्चा से संबंद्ध सांसद् थापा ने पिछली बार प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली समूह की राजनीतिक लाइन में लग गए थे, जिसके चलते पार्टी ने इसस पहले ही उनको साधारण सदस्यता से भी निष्काशन किया था । ६० सदस्यीय गण्डकी प्रदेशसभा में अब कूल ५९ सदस्य रह गए हैं । प्रदेशसभा में जनमोर्चा के कूल ३ सदस्य थे, अब २ ही बांकी रह गए है ।

