Fri. May 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से संक्रमित ३५ वर्षीय चिकित्सक रजौरिया नहीं रहे

 

काठमांडू, ३ जुन । कोरोना वायरस से संक्रमित युनिभर्सल मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल भैरहवा में कार्यरत ३५ वर्षीय फिजिसियन डा. पशुपति रजौरिया की मृत्यु हो गई है । प्राप्त सूचना अनुसार बुधबार रात में ही उनकी मृत्यु काठमांडू स्थित ग्राण्डी इन्टरनेशनल हस्पिटल में हो गई है ।
डा. रजौरिया को कोरोना संक्रमण होने के बाद गत वैशाख २० गते युनिभर्सल मेडिकल कॉलेज में ही एचडीयू कक्ष में उपचार शुरु की गई थी, लेकिन अवस्था जटिल होने के कारण ४ दिनों के बाद उनको हेलिकाप्टर से काठमांडू लाया गया था । परिवारिक स्रोत के अनुसार उनकी पत्नी डा. हसिना बानू भी कोरोना से संक्रमित हो गई थी, लेकिन डा. बानू संक्रमण मुक्त हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *