Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो मन्त्रालय के साथ कर्णाली प्रदेश में कांग्रेस भी बन गया सत्ताधारी दल

 

सुर्खेत, ३ जून । कर्णाली प्रदेश में नेपाली कांग्रेस भी सत्ताधारी दल बन गया है । प्राप्त सूचना अनुसार आज बिहिबार शाम तक नेपाली कांग्रेस की ओर से २ सांसद् मन्त्री पद के सपथ लेने जा रहे हैं ।
कार्णाली प्रदेश में कांग्रेस ६ सांसदों के साथ तसरी बड़ी पार्टी है । गत वैशाख ३ गते माओवादी केन्द्र के मुख्यमन्त्री महेन्द्र बहादुर शाही को विश्वास का मत देकर कांग्रेस ने ही माओवादी केन्द्र के नेतृत्व में रहे प्रदेश सरकार को सुरक्षित किया था । उसी समय चर्चा था कि कांग्रेस तत्काल सरकार में जानेवाली है । लेकिन कांग्रेस ने दो मन्त्रालय के मांग करने के कारण विलम्ब हो रहा था । अन्ततः माओवादी केन्द्र कांग्रेस को दो मन्त्रालय देने के लिए तैयार हो गई है ।
कर्णाली प्रदेश मुख्यमन्त्री कार्यालय स्रोत के अनुसार आज ही कांग्रेस सांसद् दीनबन्धु श्रेष्ठ को जलस्रोत मन्त्री और यज्ञबहादुर बिसी को सामाजिक विकास मन्त्री के रुप में नियुक्त किया जा रहा है । श्रेष्ठ जुम्ला के सांसद् हैं और बिसी सुर्खेत के ।
कर्णाली प्रदेश में कूल ३५ सदस्य है । इसमें से सभामुख के साथ नेकपा एमाले संबंद्ध १६, माओवादी केन्द्र संबंद्ध १२, कांग्रेस संबंद्ध ६, राप्रपा संबंद्ध १ सांसद् हैं । कांग्रेस सरकार में शामील होते ही प्रदेश सरकार द्वारा पेश होनेवाला सरकार की नीति तथा कार्यक्रम भी सहज ही प्रदेश संसद् से पास होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed