Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन, ८ मन्त्रालय के साथ जसपा ठाकुर पक्ष सरकार में

 

काठमांडू, ४ जून । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन किया है । पुनर्गगठित मन्त्रिपरिषद में ८ मन्त्रालयायों के साथ जनता समाजवादी पार्टी के महन्थ ठाकुर पक्ष भी सरकार में शामील हो गई है । नयां मन्त्रिमण्डल में ३ उपप्रधानमन्त्री हैं । जसपा को सरकार में शामील करने के लिए प्रधानमनत्री केपीशर्मा ओली ने एक उपप्रधानमन्त्री, ९ मन्त्री और ३ मन्त्रियों को बिधाई की है ।जसपा की ओर से राजेन्द्र महतो ने सरकार में लिडिङ किया है ।
नयाँ मन्त्रिमंडल में अर्थमन्त्री विष्णु पौडेल उप–प्रधानमन्त्री में बढ़ोत्तरी हो गए है । रघुवीर महासेठ और जसपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो भी उपप्रधानमन्त्री बन गए हैं । महासेठ को परराष्ट्र मन्त्री और महतो शहरी विकास मन्त्री की जिम्मेदारी दी गई है । इसीतरह जसपा के ही शरदसिंह भण्डारी को ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिचाई मन्त्रालय, अनिलकुमार झा को खानेपानी, लक्ष्मणलाल कर्ण को भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरीबी निवारण मन्त्रालय, विमल श्रीवास्तव को श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा, उमाशंकर अगरिया को वन तथा वातावरण, चन्दा चौधरी को महिला, बालबालिका तथा जेष्ठ नागरिक और एकवाल मिया को युवा तथा खेलकूद मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी गई है ।
इसीतरह सत्ताधारी दल नेकपा एमाले से रघुवीर महासेठ के अलवा शेरबहादुर तामाङ को स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी गई है । इसीतरह जसपा की ओर से ही चन्द्राकान्त चौधरी ऊर्जा और रेनुका गुरुङ महिला बालबालिका राज्यमन्त्री नियुक्त हो गए हैं । अब नयाँ मन्त्रिमण्डल १७ सदस्यीय हो गया है ।
नयाँ व्यक्ति को नियुक्त करने के लिए प्रधानमन्त्री ओली ने उपप्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल सहित ९ मन्त्री और ३ राज्यमन्त्री को मन्त्री पद से हटाए हैं । इसतरअ पअपने पद गंवानेवाले मन्त्री हैं– परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञवाली, स्वास्थ्य तथा जनसंख्यामन्त्री हृदयेश त्रिपाठी, संस्कृति पर्यटन तथा नागरिकमन्त्री भानुभक्त ढकाल, कृषि तथा पशुपक्षी विकासमन्त्री पद्माकुमारी अर्याल, सञ्चारमन्त्री र्पावत गुरुङ, भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरिबी निवारणमन्त्री डा. शिवमाया तुम्बाहाम्फे, संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासनमन्त्री गणेश गठुन्ना, वन तथा वातावरणमन्त्री प्रेमबहादुर आले, महिला बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिकमन्त्री जुलीकुमारी महतो, स्वास्थ्य राज्यमन्त्री नवराज राउत, सहरी विकास राज्यमन्त्री रामवीर मानन्धर और उद्योग राज्यमन्त्री विमला विक ।

यह भी पढें   भारत सरकार के सहयोग से पुनर्स्थापित ललितपुर के जेष्ठ वर्ण महाविहार को यूनेस्को का ‘अवार्ड ऑफ मेरिट’, विशेष समारोह में सम्मान हस्तांतरित

इसे भी सुनिये

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *