Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

SAPNA सोसल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल नेपाली इन अमेरिका के सहयोग से  खाद्यान्न वितरण

 

माला मिश्रा/ बिराटनगर रानी ।1नंबर प्रदेश के बिराटनगर में मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति मोरंग तथा  SAPNA सोशल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल नेपाली इन अमेरिका संस्था की ओर से जरूरतमंद एक सौ (100) परिवार के बीच दूसरे चरण का खाद्यान्न राहत सामग्री का वितरण किया गया।

बिराटनगर वार्ड 16 के  ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर  प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिराटनगर के सीमावर्ती वार्ड 15,16,17,18,19  में कराये गये सर्वे के तहत जरूरतमंद परिवार के सदस्यों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। जरूरतमंदों को दिये गये राहत किट में 15 किलो चावल,दो किलो दाल,आधा लीटर सरसों का तेल, दो किलो आलू, नमक,साबुन,मास्क आदि जरूरत का सामान था।उपरोक्त बातों की जानकारी कार्यक्रम संयोजक द्वय डॉ राकेश मंडल ,मनोज मिश्र ने देते हुए बताया कि कोरोना और नेपाल में जारी निषेधाज्ञा के कारण लोगों के पास रोजगार सृजन का अभाव हो गया है,जिसके कारण प्रतिदिन कमाकर खाने वाले परिवार वालों की स्थिति ऐसे में काफी दयनीय हो गयी है।उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर जारी स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक ने बताया अमेरिकी संस्था के अध्यक्ष  डॉ सुबोध मल्लिक, सचिव उषा झा, कोषाध्यक्ष अर्चना कायस्थ सदस्य क्रमशः  नीलू झा   ख़ातिवाडा ,ड़ा,डॉ राकेश मंडल ,मुकेश कुमार झा  का विशेष सहयोग रहा ।

यह भी पढें   विराटनगर के उद्योगपति प्रकाश मुंदड़ा के निवास पर पुलिस की छापेमारी, पुलिस खाली हाथ लौटी

इस मौके पर संस्था के विपिन कुमार झा,संतोष कुमार झा,चंद्रकांत ठाकुर, सूरज मिश्र, सुभाष झा,नवीन झा, नंद किशोर झा,शिवम मिश्र,निश्चित मिश्र,  , स्थानीय समाजसेवी राजेश गुप्ता , प्रकाश साह , रुस्तम अली  की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का इंस्पेक्टर प्रकाश राउत सहित सशस्त्र बल मौजूद थे । समापन के मौके पर अध्यक्ष मिश्र ने सभी सहयोगी हाथ के प्रति आभार जताया । बताते चले कि यह आयोजक संस्था का दूसरे चरण का राहत बितरण कार्यक्रम था इससे पूर्व बिराटनगर बाजार क्षेत्र में पचास परिवार  को राहत सामग्री बितरण कर चुका है, यह दूसरे चरण का कार्यक्रम था जो भब्य और सभ्य ढंग से सम्पन हुआ ।

यह भी पढें   निवेश के लिए अनुकूल वातावरण का अभाव - राष्ट्र बैंक के कार्यकारी निदेशकों की वित्त मंत्री को रिपोर्ट

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com