Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेस चौतारी और तिलोत्तमा नगरपालिका द्वारा स्व.पत्रकार हिक्मत चौधरी के परिवार को एकलाख सहयोग

 

हिमालिनी संवाददाता /रुपन्देही , महेश गुप्ता । बुटवल: कोरोना भाइरस संक्रमण के कारण उपचाररत चौधरी का इसी जेठ ५ गते बुटवल स्थित कारोना विशेष अस्पताल में मृत्यु हो गया था ।

रुपन्देही तिलोत्तमा वड़ा ५ मणिग्राम स्थित निवास स्वर्गीय पत्रकार चौधरी पर पहुच कर प्रेस चौतारी रुपन्देही शाखा की टोली ने सहयोग के रुप में संगठन की तरफ से ५१ हजार और चौतारी के पहल में तिलोत्तमा नगरपालिका से प्राप्त ५० हजार कर एक लाख एक हजार रुपैया दिया गया ।

यह भी पढें   प्राध्यापक धरना का ६६वां दिन त्रि वि में पेंशन सुविधा का प्रश्न : संस्थागत न्याय, सम्मान और उत्तरदायित्व की आवश्यकता

उक्त सहयोग रकम प्रेस चौतारी नेपाल के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं नेकपा एमाले जिल्ला कमिटी रुपन्देही के इञ्चार्ज मोहन चापागाईं ने स्वर्गीय चौधरी की श्रीमती उदयदेवी कुँवर को नगद रकम हस्तान्तरण किया ।

सहयोग हस्तान्तरण कार्यक्रम में प्रेस चौतारी रुपन्देही के सल्लाहकार दिनेश पाण्डे, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पौडेल, तिलोत्तमा नगरपालिका के प्रेस सल्लाहकार वि.पी. गौतम, संगठन के सदस्य दिनेश श्रेष्ठ, स्वस्तिक श्रेष्ठ लगायत, पार्टी के स्थानीय कमिटी के विभिन्न नेता उपस्थिति रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed