Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्घाखाँची सिमेन्ट प्रा.लि. द्धारा लुम्बिनी प्रेस क्लब,भैरहवा को अक्सिमिटर और माक्स सहयोग

 

हिमालिनी संवाददाता/ रूपंदेही, महेश गुप्ता भैरहवा: अर्घाखाँची सिमेन्ट प्रा. लि.उद्योग के प्रबन्ध निर्देशक राजेशकुमार अग्रवाल और सहायक महाप्रबन्धक कृष्ण पाण्डे द्धारा शुक्रबार को प्रेस क्लब पहुँचकर अध्यक्ष नरेश केसी को अक्सिमिटर और माक्स हस्तान्तरण किया गया।

उद्योग के प्रबन्ध निर्देशक राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि क्लब में आबद्ध पत्रकार लोग कोरोना महामारी के समय मे अग्रपंक्ति मे समाचार संकलन कर रहे पत्रकार लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का ख्याल रखते हुए आज क्लब के अध्यक्ष नरेश केसी को ३८ पीस अक्सिमिटर और ६ सौ पिस एन ९५ माक्स सहयोग किया गया ।

यह भी पढें   बिपी राजमार्ग पूर्ण रूप से बंद

प्रेस क्लब अध्यक्ष केसी ने कहा कि आज अर्घाखाँची सिमेन्ट प्रा. लि.द्धारा महामारी के समय में अपनी जान को दावं पर लगाकर रिपोटिंग कर रहे पत्रकार लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुऐ सहयोग मिला है जिसे मैं हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं ।

क्लब के निवर्तमान सल्लाहकार चेतन पन्त ने कहा कि क्लब के आग्रह को सहज रूप से स्वीकार कर बहुत बड़ा सहयोग मिला है जिसको लेकर मैं अर्घाखाँची सिमेन्ट प्रा. लि.उद्योग के प्रबन्ध निर्देशक राजेशकुमार अग्रवाल और सहायक महाप्रबन्धक कृष्ण पाण्डे को ह्रदय से धन्यवाद ब्यक्त करना चाहता हूं।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल द्वारा एक और अध्यादेश जारी

महासचिव कमल रायमाझी ने कहा है के कोरोना की दूसरी लहर शुरु होते ही आवश्यकता अनुसार क्लब के सम्पूर्ण पत्रकार लोगो को माक्स, सेनिटाइजर उपलब्ध कराया गया ।और महामारी के बीच क्लब ने कुछ दिन पहले क्लब के सदस्यों के लिए बिभिन्न संस्था द्धारा खाद्यान्न सामाग्री,माक्स ,सेनिटाइजर और
अमेरिका टेक्सास निवासी सुनिल पोख्रेल द्वारा ३८ पीस इलेट्रॉनिक केटली जग सहयोग सहजीकरण के लिए लुम्बिनी प्रेस क्लव विदेश विभाग प्रमुख प्रख्यात बन्जाडे ने किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *