Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और श्रीलंका में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग में सबसे ज्यादा वृद्धि

 

कोरोना में दुनिया के कई देशों में ऑक्सीजन की मांग एकाएक बढ़ गई। अप्रैल-मई 2021 के आंकड़ों की बात करें तो भारत में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग दोगुने से ज्यादा पहुंच गई। पर कोरोना की दूसरी लहर ने आसपास के देशों में भी ऑक्सीजन की मांग कई गुना बढ़ा दी थी, भारत से भी कहीं ज्यादा। खासकर नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान और वियतनाम में ऑक्सीजन की मांग प्रतिशत में काफी इजाफा हुआ है।

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन

एवरी ब्रीद काउंट और द ब्यूरो इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के मुताबिक भारत में इन दो महीनों (अप्रैल-मई) में कोरोना संक्रमण की दर अपने उच्चतम स्तर पर थी। खासकर मई में यह चरम पर था। इन दो महीनों में अस्पताल और घरों में बड़ी मात्रा में इस जीवनदायी गैस का इस्तेमाल हुआ। पर धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी कोरोना के केस बढ़े और वहां भी मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी।

नेपाल और श्रीलंका में चरम पर मांग

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं को हिरासत में लेकर प्रहरी ने घर तक पहुँचाया

मेडिकल ऑक्सीजन की मांग में सबसे ज्यादा वृद्धि नेपाल और श्रीलंका में हुई, क्रमश : 795 प्रतिशत और 441 प्रतिशत। यहां प्रति व्यक्ति संक्रमण की दर भी एशिया में सबसे ज्यादा रही। वहीं भारत की बात करें तो यहां मेडिकल ऑक्सीजन की मांग 118 फीसद बढ़ी। ऑक्सीजन की मांग में यह वृद्धि एशिया के अन्य देशों अफगानिस्तान (154 फीसद), मलेशिया (99 फीसद), थाइलैंड (149 फीसद), वियतनाम (457 फीसद) और कंबोडिया (127 फीसद) में भी रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed