विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी ने किया बृक्षारोपण

माला मिश्रा जोगबनी ( भारत नेपाल सीमा)। पर्यावरण दिवस के मौके पर जोगबनी आईसीपी में तैनात एसएसबी 40 वी बटालियन एफ एंड जी कम्पनी के जवानों ने असिस्टेंट कमांडेंट शंभुवन कुमार के मौजूदगी में आम , अमरूद व अन्य पौधा लगाया । इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट में शुद्ध हवा के लिए पेड़ लगाने का अपील किया । इस मौके पर इंस्पेक्टर द्वय शंकर कुमार मंडल , प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़ , पौधा लगाना जरूरी है । इस मैके पर आईसीपी प्रांगण में तैनात एसएसबी का अधिकारी व जवान क्रमशः गोपाल सिंह ,विल्सन सीमा , तोलन कुमार नाथ, मुकेश मिलन , लालबाबू , प्रांजल, ललन कुमार मौजूद थे ।


