Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘इक मुलाकात जरूरी है सनम’ मशहूर गायक सईद साबरी का निधन

 

मशहूर गायक सईद साबरी का हार्ट अटैक के कारण 85 की उम्र में निधन हो गया। रविवार को आई इस दुखद खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए थे… जिसमें ‘सिर्फ तुम’… ‘इक मुलाकात जरूरी है सनम’ जैसे गाने शामिल हैं। इसी साल कुछ महीनों पहले ही उनके बेटे और जाने-माने गायक फरीद साबरी भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सईद साबरी काफी समय से बीमार चल रहे थे।

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!

लोगों के दिलों में जिंदा

सईद साबरी के निधन की खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को मथुरा वालों की हवेली से सईद साबरी का शव घाटगेट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सईद साबरी भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन वो अपनी आवाज के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

यह भी पढें   असार के तीसरे सप्ताह से सुकुमवासियों को लालपुर्जा वितरण शुरू होगा

दुनिया भर में चलाया आवाज का जादू

बता दें कि इसी साल 21 अप्रैल को सईद साबरी के बड़े बेटे और मशहूर गायक फरीद साबरी का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर भी सभी के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। दुनिया भर की कई जगहों पर अपनी आवाज के जादू से लोगों का दिल जीतने वाले साबरी परिवार के गायकों के चले जाने से कव्वाली का मंच सूना हो गया है।

यह भी पढें   कक्षा १२ के परिणाम सार्वजनिक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *