पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा करीब 30 लोगों की मौत,50 से ज्यादा लोग घायल
पाकिस्तान में सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। सिंध के डहारकी इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। हादसे में करीब 30 लोगों के मारे जाने की खबर है और 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भिड़ंत मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस के बीच हुई। अभी भी कई लोग बोगियों में फंसे हुए हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

