Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक झांग झिजियान की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

 

बीजिंग, एएनआइ।

चीन के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों में से एक और हार्बिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष की रहस्यमय परिस्थितियों में एक इमारत से गिरने से मौत हो गई है। चाइनीज न्यूक्लियर सोसाइटी के उपाध्यक्ष झांग झिजियान गुरुवार को मृत पाए गए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) ने बताया कि विश्वविद्यालय ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर जांच में बहुत ज्यादा जानकारी न मिलने के कारण हत्या होने से इन्कार कर दिया है।

यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि हार्बिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि प्रोफेसर झांग झिजियन की एक इमारत से गिर गए और 17 जून, 2021 को सुबह 9.34 बजे उनकी मृत्यु हो गई। विश्वविद्यालय कॉमरेड झांग झिजियन के निधन पर गहरा दुख और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। झांग की मौत के बारे में कोई अन्य आधिकारिक बयान नहीं आया और उनका नाम शुक्रवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट की लीडरशिप लिस्ट में बना रहा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

झांग विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर थे। वे चाइनीज न्यूक्लियर सोसाइटी के उपाध्यक्ष भी थे। वह विश्वविद्यालय में कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी की स्थायी समिति के सदस्य भी थे। 2019 में, शोधकर्ता को परमाणु ऊर्जा सिमुलेशन और सुरक्षा अनुसंधान में उनके योगदान के लिए चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन द्वारा चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक के नाम पर, कियान सैनकियांग प्रौद्योगिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढें   100 दिनों की चुप्पी के बाद संवाद की राह पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, उद्योग जगत से लेकर शिक्षाविदों तक बढ़ाया संपर्क

पिछले साल मई में, वैज्ञानिक को नवाचार में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। केंद्र सरकार यह सम्मान देती है। उनकी मृत्यु से दो दिन पहले विश्वविद्यालय ने कॉलेज ऑफ अंडरवॉटर एकोएस्टिक इंजिनियरिंग के पूर्व डीन को 41 वर्षीय यिन जिंगवेई को एक नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। विश्वविद्यालय उन दो चीनी विश्वविद्यालयों में से एक है, जिनका सेना के साथ घनिष्ठ संबंध है और जिन्हें पिछले जून में अमेरिका द्वारा विकसित कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। चीन और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी पर तनाव के बीच यह प्रतिबंध लगा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *