चीन के कारण पाकिस्तानी व्यापारी की हालत खराब
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण पिछले 20 महीने से पाकिस्तान-चीन व्यापार सीमा को बंद रखा गया है जिससे पाकिस्तानी व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। इसकी वजह से उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
पाकिस्तान टुडे ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तानी व्यापारियों ने पाक-चीन व्यापार सीमा के बंद रहने से अपने व्यवसायों को हुए भारी नुकसान की निंदा की। व्यापारियों ने सीमा को खोलने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी है। ऐसा नहीं होने पर इस्लामाबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए निर्यातक संघ के अध्यक्ष जावेद हुसैन की अध्यक्षता में व्यापारियों के एक समूह ने पाक-चीन व्यापार सीमा को खोलने की अपील की।

