Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में कर्मचारी मिलन केन्द्र द्धारा स्वागत और विदाई

 

DSC_0567नेपालगन्ज , पवन जायसवाल
बाँके जिला में कर्मचारी का छाता संस्था, कर्मचारी मिलन केन्द्र नेपालगन्ज ने बाँके जिला से बिदाई होकर जाने वाले कर्मचारी को बिदाई और सरुवा होकर आने वाले कर्मचारी का स्वागत एक ही साथ श्रावण ९ गते बुद्धवार को  किया गया ।
जिला विकास समिति बाँके के स्थानीय विकास अधिकारी एवं कर्मचारी मिलन केन्द्र नेपालगन्ज के अध्यक्ष विश्वराज डोटेल की अध्यक्षता में कर्मचारी का स्वागत तथा बिदाई  कार्यक्रम किया गया । केन्द्र ने जाजरकोट जिला के लियें प्रमुख जिला अधिकारी का जिम्मेवारी में जाने वाले बाँके जिला के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी चक्रपाणी पाण्डेय और  नेपाल आयल निगम के क्षेत्रीय प्रमुख एवं गायककार सीताराम पोखरेल की  बिदाई  किया गया है । पोखरेल निगम के बबरमहल स्थित केन्द्रीय कार्यालय  काठमाण्डू में सरुवा हुयें है । बिदाई होने वाले व्यक्ति को पुनरावेदन अदालत नेपालगन्ज के मुख्य न्यायाधीश केशव प्रसाद मैनाली, बाँके जिला प्रशासन कार्यालय के  प्रमुख जिला  अधिकारी जीवन प्रसाद ओली लगायत लोगों ने यादगार के लियें उपहार प्रदान किया था । इसी कार्यक्रम में सशस्त्र प्रहरी के दो प्रहरी उपरीक्ष को भी  कार्यक्रम  के बीच स्वागत  किया गाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com