सुनसरी के इटहरी में ब्राउन सुगर के साथ एक गिरफ्तार

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर। सुनसरी पुलिस ने 84 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है ।1 नंबर प्रदेश पुलिस कार्यालय बिराटनगर से मिली जानकारी अनुसार सुनसरी जिला के इटहरी वार्ड 16 स्थित पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर एक टेम्पू में बैठे युवक का तलासी लिया गया जिसके पास से 84 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है ।यह करवाई लागू औषध नियंत्रण व्यूरो
काकरभिट्ठा तथा इलाका प्रहरी कार्यालय इटहरी ने गुप्त सूचना पर किया है । सुनसरी पुलिस के अनुसार ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक भारतीय नागरिक जोगबनी वार्ड 10 निवासी 34 वर्षीय सूरज चौधरी है , जो पिछले कुछ माह से बिराटनगर वार्ड 10 स्थित बरगाछी मोहल्ला के एक भाड़ा का मकान में रह रहा था । इलाका प्रहरी कार्यालय इटहरी में युवक के साथ पूछताछ व आगे की करवाई किया जा रहा है ।

