Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 4 जुलाई : जानें सभी राशियों का हाल

 

राशिफल-
मेष-जीवन प्रसन्‍नतापूर्वक चलेगा। प्रेम और संतान का साथ होगा। व्‍यवसायिक गतिविधि में आप आगे बढ़ेंगे। सूर्यदेव को जल दें।

वृष-मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय से परेशान रहेगा। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे लेकिन थोड़ा इन दिनों खर्चों से भी परेशान रहेंगे।

मिथुन-आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शारीरिक थोड़ी निस्‍तेजता के शिकार होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। मां काली का स्‍मरण करते रहें।

कर्क-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम और व्‍यापार दोनों थोड़ा मध्‍यम गति से आगे बढ़ेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

यह भी पढें   हानि एवं नुकसान कोष से 20 मिलियन डॉलर की सहायता के लिए नेपाल ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू किया

सिंह-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में लाभ होगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ा मध्‍यम समय चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव का स्‍मरण करें।

तुला-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्‍भव है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। शनिदेव का स्‍मरण करते रहें।

यह भी पढें   सरकार के खिलाफ आंदोलन के ये हो सकते हैं मुद्दे : कैलाश दास

वृश्चिक-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। भगवान विष्‍णु का स्‍मरण करते रहें।

धनु-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

मकर-गृह कलह के शिकार हो सकते हैं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। प्रेम बढ़िया, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करें।

यह भी पढें   नेपाल में अवैध क्रिप्टो और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़: 2 अरब रुपये से अधिक के लेनदेन के आरोप में एक गिरफ्तार

कुंभ-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। यदि आपने कुछ सोच रखा है तो उसे लागू करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम थोड़ा मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। भगवान गणेश की अराधना करें।

मीन-रुपए-पैसे का आगमन बना रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी अनियंत्रित होने से बचें। अभी निवेश से भी बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार भी ठीक चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com