Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रविवार के दिन किए जाने वाले उपाय जिससे मिलेगा आपको धन, तरक्की और सुख-सुविधा

 

हर व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है। सुख-सुविधाओं भरे जीवन को बिताने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। कुछ लोगों को उनके कर्म के मुताबिक सफलता मिल जाती है और कुछ के हाथ निराशा लगती है। ज्योतिाचार्यों के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र में ऐसे ही कुछ उपाय और टोटके वर्णित हैं, जिन्हें अपनाकर धन और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है। जानिए जीवन में धन, तरक्की और सुख-सुविधाओं को पाने के लिए रविवार के दिन किए जाने वाले उपाय-

यह भी पढें   फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में पहुँचने वाली टीमें

1. मान्यता है कि रविवार की शाम घर के मेनगेट के दोनों तरफ गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन शिव मंदिर में मां गौरी और भगवान शंकर को रुद्राक्ष अर्पित करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

2. जीवन में तरक्की पाने के लिए मान्यता है कि चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाना चाहिए। इसके साथ ही गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

3. रविवार के दिन सूर्य को जन्म कुंडली में उच्च करने के लिए जल में गुड़ और चावल मिलाकर प्रवाहित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

4. रविवार के दिन किसी जरूरी काम पर निकलने से पहले गाय को रोटी खिलानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से उस काम में सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

5. घर में सुख-समृद्धि और बरकत लाने के लिए रविवार के दिन आदित्य स्त्रोत का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि रविवार के दिन किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले कुछ मीठा खाकर पानी पीना चाहिए।

यह भी पढें   पोखरेल द्वारा सरकार की आलोचना, लिखा‘गजब का तरीका’

6. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, रविवार के दिन एक बड़े पत्ते में अपनी मनोकामना लिखकर उसे बहते हुए पानी में प्रवाहित करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होने के साथ ही संभावना बढ़ जाती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *