Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम और विस्फोटक सामान बरामद

 

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एटीएस ने सर्च ऑपरेशन में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के मुताबिक उनके पास से प्रेशर कुकर बम और विस्फोटक सामान भी मिला है। संदिग्ध आतंकी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। आतंकी होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है।

यह भी पढें   मर्स्याङ्दी नदी की बाढ़ से मनाङ का तालगाँव फिर डूबा, पूरा गाँव संपर्कविहीन

एटीएस को सूचना मिली कि काकोरी क्षेत्र में दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में आतंकी सोए हुए हैं। एटीएस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर पूरा इलाके को पुलिस ने घेर लिया। एटीएस ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आंतकवादियों के कब्जे से दो प्रेशर कुकर बम और अर्धनिर्मित बम एवं बारूद बरामद होने की सूचना है जिसे निष्क्रिय करने के लिये बम डिस्पोजल स्कावाड बुलाया गया है।

यह भी पढें   बागलुङ में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 12 हुई

आतंकवादी यहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये छिपे थे। आतंकियों के निशाने पर सत्तारूढ़ दल के एक नेता के होने की बात सामने आयी है हालांकि पकड़े गये आतंकवादियों से पूछताछ मे विस्तृत योजना का खुलासा हो सकेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com