लावारिश अवस्था में बरामद रुपया सौंपा गया

माला मिश्रा जोगबनी ।1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर के एयरपोर्ट मोड़ के समीप लावारिस अवस्था मे बरामद पचास हजार रुपये मोरंग के कटहरी वार्ड 3 निवासी 26 वर्षीय अजय पासवान का था । बिराटनगर स्थित जिला प्रहरी कार्यालय में उक्त रुपए उन्हें सौप दिया गया । बता दे कि उक्त रुपये बिराटनगर के एक निजी बैंक में कार्यरत युवती मोरंग के ही बूढ़ी गांवपालिका वार्ड 10 निवासी सुनीता कोईराला को लावारिश अवस्था मे मिला था जिसके बाद उसने उक्त रुपये जिला प्रहरी कार्यालय बिराटनगर के हवाले कर जिनका रुपया गुम हुआ है उन्हें प्रमाण सहित सौंपने की इच्छा जाहिर की थी ।

