प्रदेश नं. २ में मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन, माओवादी केन्द्र भी सरकार में नेता साह बन गए मन्त्री
जनकपुरधाम, १७ जुलाई । प्रदेश नं. २ में मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन हुआ है । मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत नेतृत्व में माओवादी केन्द्र भी सरकार में शामील हो गई है । आज शनिबार माओवादी केन्द्र के नेता भरतप्रसाद साह ने आन्तरिक मालिमा तथा संचार मन्त्री और रुबी कर्ण ने राज्यमन्त्री के रुप में शपथग्रहण किया है । प्रदेश प्रमुख राजेश झा ने उन लोगों को पथ तथा गोपनियता का शपथ दिलाया है ।
माओवादी केन्द्र के दो सांससों को मन्त्री नियुक्र करने से पहले ही जनता समाजवादी पार्टी से मन्त्री बननेवाले आन्तरिक मामिला मन्त्री ज्ञानेन्द्र यादव और राज्यमन्त्ती सरोजसिंह कुसवाह ने आज ही अपनी पद से इस्तिफा दिया था । इससे पहले राजपा पक्षधर १ मन्त्री और ३ राज्यमन्त्री सरकार से हटक गए थे, उसके बदले नेपाली कांग्रेस के ३ नेताओं को मन्त्री बनाया गया है ।

