Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा के ४ सांसदों ने छोड़ दिया महन्थ ठाकुर को, प्रवेश कर गए उपेन्द्र यादव समूह में

 

काठमांडू, १७ जुलाई । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) पार्टी से आवद्ध ४ सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष महन्थ ठाकुर का साथ छोड़ दिया है । पूर्व राजपा पक्षधर सांसद् प्रमोद साह, अमृता अग्रहरी, रानी मण्डल और नरमाया ढकाल राजपा अध्यक्ष ठाकुर को साथ छोड़कर दूसरे अध्यक्ष उपेन्द्र यादव समूह में प्रवेश किए हैं ।
पूर्व समाजवादी पार्टी की कार्यालय बालकुमारी में शनिबार आयोजित संसदीय दल बैठक में सहभागी होते हुए उन लोगों ने ठाकुर समूह को परित्याग किया है । कल शुक्रबार ठाकुर पक्ष द्वारा आयोजित आयोजत कार्यक्रम में वे लोग अनुपस्थित थे ।
स्मरणीय है, सत्ता केन्द्रीत राजनीतिक विवाद और खिंचातानी में पिछली बार महन्थ ठाकुर समूह निर्वतमान प्रधानमन्त्री केपशर्मा ओली के पक्ष में और उपेन्द्र यादव समूह वर्तमान प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के पक्ष में खुल कर लग गए थे । जब ओली को सत्ता से हटना पड़ा, तब शेर बहादुर प्रधानमन्त्री बन गए । बदलती परिस्थिति को मध्यनजर करते हुए उल्लेखित ४ सांसद् सत्ता से निकट यादव समूह में प्रवेश किए हैं ।
नयां गणित अनुसार अब दोनों समूह में सांसदों की संख्या १६–१६ है । बताया जाता है कि और भी कुछ सांसद् ठाकुर समूह को छोड़कर यादव समूह में प्रवेश करने की तैयारी में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *