एमाले केन्द्रीय कमिटी बैठक सोमबार के लिए तय
काठमांडू, १७ जुलाई । नेकपा एमाले ने पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक सोमबार सुबह ११ बजे के लिए तय किया है । कार्यालय सचिव शेरबहादुर तामाङ के अनुसार केन्द्रीय कमिटी बैठक ललितपुर जिला स्थित तुलसीलाल स्मृति प्रतिष्ठान में होने जा रहा है । उनके अनुसार केन्द्रीय कमिटी बैठक से पहले स्थायी कमिटी बैठक भी होने जा रहा है ।
स्मरणीय है, कल शुक्रबार भी पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने स्थायी कमिटी और संसदीय दल का बैठक आह्वान किया था । लेकिन उक्त बैठक में वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल समूह अनुपस्थित रहे थे । अनुमान है कि सोबार आयोजित बैठक में भी माधव नेपाल समूह अनुपस्थित होने जा रहे हैं ।

