Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 19 जुलाई: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे वृषभ राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-
मेष-राहत देने वाली स्थिति है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। मन प्रफुल्लित रहेगा लेकिन क्रोध पर भी काबू रखना है। पंचम भाव में शुक्र मन को प्रफुल्‍ल‍ित कर रहा है लेकिन पंचमेश मंगल के साथ ड्राइव भी कर रहा है। सामंजस्‍य थोड़ा बनाना पड़ेगा। व्‍यवसायिक स्थिति मध्‍यम और स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर चलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

वृषभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। छोटी-मोटी व्‍याधियां थोड़ा परेशान करेंगी लेकिन पहले से बेहतर स्थिति है स्‍वास्‍थ्‍य की। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन-गृहकलह के शिकार हो सकते हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम की स्थिति भी पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप रुक-रुक कर आगे बढ़ते रहेंगे। मां काली की अराधना करें।

यह भी पढें   सत्ता की आकांक्षा या समृद्धि का संकल्प? : कैलाश दास

कर्क-अच्‍छी स्थिति है लेकिन अक्रामकता पर काबू रखें। क्रोध पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है लेकिन रक्‍तचाप थोड़ा अनियमित दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम लेकिन पहले से बेहतर है। प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापार भी मध्‍यम ही चलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यवसायिक स्थिति ठीक चल रही है। प्रेम की स्थिति भी मध्‍यम है। कुल मिलाकर थोड़ा सामंजस्‍य के साथ आगे बढ़ें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार ऊपर-नीचे चलता रहेगा। व्‍यापार थोड़ा ऊपर-नीचे चलता रहेगा। धन आएगा लेकिन अभी निवेश से बचना है आपको। अभी शांत होकर चीजों को लेकर चलें। बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है इसलिए हर मामले में थोड़ा शांत होकर चलें। रिस्‍क न लें। मां काली की अराधना करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

तुला-व्‍यवसायिक स्थिति ठीक है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। कद बढ़ रहा है। चाहे वो सामाजिक हो या आर्थिक हो। एक तेज आ गया है आपमें। समाज में सराहे जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। भगवान शिव की अराधना करें।

वृश्चिक-मन अज्ञात भय से परेशान रहेगा। खर्च को लेकर भी मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

यह भी पढें   डांडिया उत्सव में एसएवी स्कूल ने पेश की सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक समरसता की मिसाल

धनु-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम लेकिन व्‍यापार सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करें।

मकर-व्‍यापार सही चल रहा है। पैतृक सम्‍पत्ति की स्थिति भी अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। गणेश जी की वंदना करें।

मीन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बस ये ऐसा आखिरी दिन है। इसके बाद एक बार फिर अच्‍छी स्थिति की शुरुआत हो जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा। मां काली की अराधना करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com