Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से अपने राजदूत को वापस बुलाया शनिवार को राजदूत की बेटी का हुआ था अपहरण

 

 

पाकिस्तान में तैनात दूसरे देश के राजदूत भी सुरक्षित नहीं हैं। शनिवार को अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी का अपहरण कर लिया गया था। उसके साथ मरपीट भी की गई थी। इस घटना के बाद अफगानिस्तान ने अपने राजदूत को देश वापस बुला लिया है। इसके साथ ही दूतावास के सभी अधिकारियों को भी काबूल लौटने के लिए कहा गया है।

राजदूत और दूतावास स्टाफ को वापस बुलाने का फैसला अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने लिया है। राष्ट्रपति के सलाहकार वहीद ओमर का कहना है कि राजदूत की बेटी के अपहरणकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए और पाकिस्तान में अफगान राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

तीन टैक्सी चालकों से पूछताछ: पाकिस्तान
पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण से पहले जिन टैक्सियों पर उन्होंने सवारी की थी, उनके चालकों से पूछताछ की गई है और मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने रविवार को कहा कि पुलिस अफगान राजदूत की बेटी के मुद्दे की रिपोर्ट की जांच कर रही है। उन्होंने इस मामले को जल्द सुलझाने का भरोसा जताया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *