Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओलम्पिक के खिलाफ जापान की जनता कर रही विरोध

 

साल भर के इंतजार के बाद ओलंपिक गेम्स का आगाज शुक्रवार 23 जुलाई को हो गया। दुनियाभर में कोरोना के कहर के कारण पिछले साल होने वाले ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस साल भी कोरोना का कहर शांत नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने जापान में ओलंपिक का आयोजन कराने का प्लान बनाया। अब तो ओलंपिक खेल शुरू भी हो गए हैं। आज शाम उद्घाटन समारोह के साथ ही खेलों के महाकुंभ का औपचारिक तौर पर आगाज हो जाएगा। लेकिन एक तरफ जहां दुनिया ओलंपिक खेलों की खुमारी में डूबी हुई है वहीं, मेजबान जापान के लोग इन खेलों का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

आज ओलंपिक के कुछ खेलों की शुरुआत हो गई है, लेकिन टोक्यो की सड़कों पर जापान के लोग ओलंपिक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां के लोग पिछले कई दिनों से खेलों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक खेलों को रद्द कर देना चाहिए। लेकिन उन विरोध प्रदर्शनों के बावजूद ओलंपिक खेल शुरू हो चुके हैं। जापान में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इसपर लोगों का कहना है कि दुनियाभर के खिलाड़ी अलग-अलग देशों से आएंगे, जिससे टोक्यो में कोरोना का संक्रमण और भयावह रूप ले सकता है। कोरोना के कारण ओलंपिक के 125 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि ओलंपिक खेलों में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com