Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा शिल्पा शेट्टी के घर पर छापामारी

 

राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के घर छापामारी करने पहुंची है। इस बीच राज कुंद्रा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गए हैं।

इससे पहले राज के ऑफिस पर रेड मारी गई थी। बीते दिनों हुई रेड में क्राइम ब्रांच को पोर्न वीडियोज के कारोबार से जुड़े कई सबूत मिले थे। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था। साथ ही उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि अभी तक शिल्पा शेट्टी के इस मामले में लिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं।

यह भी पढें   भारत-नेपाल मैत्री को मिलेगी क्रिकेट के मैदान से नई उड़ान

राज की पुलिस रिमांड शुक्रवार, 23 जुलाई को खत्म हो रही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए और सात दिन की हिरासत मांगी थी। जिसपर कोर्ट ने पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ा दी। कुंद्रा के साथ रायन थारप की भी पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस को संदेह है कि राज ने पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था। इसलिए राज कुंद्रा के यस बैंक के खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के खाते के बीच की लेनदेन की जांच की जानी चाहिए।

यह भी पढें   दशहरा के अवसर पर सस्ता बाजार शुरू

पुलिस के मुताबिक- इसी साल की शुरुआत में मुंबई के पास एक बंगले में पोर्न शूटिंग की सूचना से इस केस की जांच शुरू हुई। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि इस रैकेट के तार राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं।

क्राइम ब्रांच का आरोप है कि राज कुंद्रा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह पुलिस के सवालों का सही-सही जवाब नहीं दे रहे हैं। राज कुंद्रा ने कोर्ट में पेश होने के बाद सफाई दी कि वह कई दिनों पहले हॉटशॉट एप को प्रदीप बख्शी को बेच चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें, प्रदीप राज के रिश्तेदार हैं।

यह भी पढें   नवरात्र: नौ दिनों का पावन पर्व* एक सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक चेतनामुलक विश्लेषण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com