सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार में परिवर्तन जरुरी
पवन जायसवाल :सूचना और मानव अधिकार केन्द्र नेपालगञ्जद्वारा आयोजित ‘सरकारी कार्यालय के सेवाप्रति आम नागरिकों का अनुभव’ विषयक अन्तरक्रिया कार्यक्रम में सहभागियों ने सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार पर गहरी असन्तुष्टि जताई। दर्ुगम क्षेत्रों से जिला के सदरमुकाम में आनेवाले सेवाग्राही इस वजह से बहुत पीडिÞत हैं, ऐसा आरोप वहाँ लगाया गया। कार्यक्रम में सहभागियों ने कहा- सरकारी कार्यालय में पैसे और सोर्स के आधार पर ही काम होते हैं। और जिनके पास दोनों नहीं है, उन्हें लम्बे समय तक परेशान किया जाता है। कार्यक्रम में पुनरावेदन अदालत नेपालगन्ज के न्यायाधीश प्रकाशकुमार ढुंगानाने मानवअधिकार संरक्षण पर जोडÞ देते हुए समान रुप से सभी को सेवाप्रदान करना चाहिए, -ऐसा बताया।
कार्यक्रम में बाँके जिला प्रशासन कार्यालय नेपालगन्ज के अख्तियार इकाई प्रमुख शान्तिप्रसाद शर्मा, वाणिज्य कार्यालय नेपालगञ्ज के प्रमुख गोविन्दप्रसाद पाण्डे, जिला वन कार्यालय के उपसचिव सम्पयेत यादव, राजश्वन्यायाधिकरण नेपालगन्ज के स्रेस्तेदार चेतराज पन्त और जिला कृषि विकास कार्यालय नेपालगन्ज के कृषि प्रसार अधिकृत धनबहादुर पुन ने आगामी दिनों में सेवाग्राहियों को सहज वातावरण में सेवा प्रदान करने की प्रतिवद्धता व्यक्ति की।

