Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 1 अगस्त: मिथुन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

मेष-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर, व्‍यापारिक तौर पर भी आप सही चलते हुए दिख रहे हैं। शनि से सम्‍बन्धित वस्‍तुओं का जैसे कोई नीली वस्‍तु, नीला कपड़ा आदि दान करें। सरसों का तेल, तिल का तेल या तिल भी दान कर सकते हैं।

वृषभ-अभी मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ ठीक है। मानसिक स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली है। थोड़े खर्चे हो सकते हैं। बाकी कोई बहुत विषम परिस्थिति नहीं है। लाल वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा होगा।

मिथुन-जहां कहीं से पैसे रिकवरी करना चाहते हैं, जो आपने दे रखा है। उसका तगादा शुरू करें, मिल जाएगा। किसी विशेष समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक तौर पर भी आप सही चलते दिख रहे हैं। कोई भी लाल वस्‍तु जैसे मसूर की दाल इत्‍यादि दान करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग आज दिनांक 28 अक्टुबर 2026 बुधवार शुभसंवत् :-2083

कर्क-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक तौर पर आप सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करना अच्‍छा होगा।

सिंह-भाग्‍य साथ देगा। धार्मिक बने रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार लेकिन उर्जा का स्‍तर थोड़ा कम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार सही चलेगा लेकिन प्रेम में थोड़ा ध्‍यान देकर आगे बढ़ना है। अपने या संतान पर कोई रिस्‍क नहीं लेना है। पीली वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

कन्‍या-जोखिम बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर चल रहे हैं। प्रेम की स्थिति भी ठीक-ठाक बनी रहेगी। कोई लाल दान करें।

यह भी पढें   नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी का दो महीने का राष्ट्रीय जागरण अभियान आज से शुरू होगा

तुला-नवप्रेम का आगमन होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। व्‍यवसायिक तौर पर कुछ अच्‍छी चीजें होंगी। अद्भुत है। सब कुछ सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करें। कोई लाल वस्‍तु अर्पित करें।

वृश्चिक-शत्रु उपद्रव की आशंका है। परेशान करने की कोशिश होगी लेकिन किसी की एक नहीं चल पाएगी। आप उन पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक तौर पर सही चलने लगा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-व्‍यापारिक पद-प्रतिष्‍ठा अच्‍छी चल रही है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम रह सकता है। व्‍यापारिक तौर पर आप सही चलेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

यह भी पढें   मौसम के कारण होने वाली हवाई दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नेपाल में अलग विमानन मौसम निदेशालय बनेगा

मकर-घर में कलह की स्थिति बन रही है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापार भी सही दिख रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-पराक्रम रंग लाएगा। जो आपने डिजाइन किया, सोचा है उसे लागू करें। नाक, कान, गला की दिक्‍कत दिख रही है। इस हिसाब से स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम रहेगा। प्रेम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन-धन में वृद्ध‍ि, लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी, वाणी अनियंत्रित न होने पाए, प्रेम का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। व्‍यवसाय ठीक-ठाक दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com