Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडोनेशिया में आए भूकंप के झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता

 

जकार्ता, रॉयटर्स

इंडोनेशिया के मेंतवई द्वीप क्षेत्र (Mentawai Island Region) में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि यह भूकंप इंडोनेशिया के नबीरे के दक्षिण पश्चिम भाग (South West of Nabire) में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। ईएमएससी के अनुसार भूकंप का केंद्र नबीरे के दक्षिण पश्चिम भाग में 13 किलोमीटर की गहराई पर था।

अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप आया था जोरदार भूकंप

यह भी पढें   क्या 'ग्रीन आर्मी' नेपाल में कोई प्राइवेट मिलिट्री (निजी सेना) है ? नेपाली कांग्रेस ने सरकार से पूछा

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.2 थी। अलास्का में पेरीविल शहर से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में भूकंप का केंद्र था। भूकंप इतना तेज था कि इसके बाद दक्षिण अलास्का, हवाई और अलास्का प्रायद्वीप में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी

क्यों आता है भूकंप

पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर के प्रकट होती है।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल कर रहे हैं पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा

भूकंप के कारण

भूकंप प्राकृतिक घटना या मानवजनित कारणों से हो सकता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यत: गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन, और नाभिकीय परिक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com