Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशेषज्ञों ने किया दावा, दूसरी की तरह ज्यादा घातक नहीं होगी कोरोना की तीसरी लहर

 

भारत के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण तीसरी लहर की आशंका जताई जाने लगी है। दिल्ली में भी संक्रमण दर 0.06 फीसद से बढ़कर 0.12 फीसद हो गई है। इसे तीसरी लहर की आहट समझा जा रहा है। डाक्टर भी कहते हैं कि तीसरी लहर आने की आशंका तो है, लेकिन यह दूसरी लहर की तरह ज्यादा घातक नहीं होगी। खासतौर पर दिल्ली में तीसरी लहर का असर दूसरी लहर की तुलना में कम हो सकता है। चूंकि, दिल्ली में करीब तीन चौथाई लोग संक्रमित हो चुके हैं और इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बने डेल्टा वायरस का कहर भी यहां के लोग ङोल चुके हैं। फिर भी सतर्कता व बचाव के नियमों का पालन जरूरी है। डॉक्टर कहते हैं कि अस्पतालों में इलाज की तैयारियों के साथ-साथ टीके की दूसरी डोज देने पर जोर देना होगा। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि टीके की दोनों डोज लेने के बाद गंभीर संक्रमण होने का खास खतरा नहीं रहता।

यह भी पढें   इनम सापकोटा प्रकरण से सत्ता के गलियारों में भूचाल : न्यायपालिका, पुलिस और प्रधानमंत्री सचिवालय पर उठे गंभीर सवाल

कोरोना पर एनटागी (नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन) के कार्यसमिति के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में करीब 75 फीसद लोग संक्रमित हो चुके हैं। उनमें कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है। डेल्टा प्लस को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी डेल्टा प्लस के मामले दुनिया में कहीं नहीं आ रहे हैं। यूरोप, उत्तरी अमेरिका सहित अभी जहां भी कोरोना के मामले बढ़े हैं, हर जगह डेल्टा वायरस का संक्रमण फैला है। जिन इलाकों में पहले बहुत ज्यादा लोग संक्रमित नहीं हुए हैं, वहां पर मामले बढ़ सकते हैं। इस पर दो सप्ताह तक नजर रखने की जरूरत है। दो सप्ताह में स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढें   सातों प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की मांग: केंद्र वित्तीय समानीकरण अनुदान की पूरी राशि हस्तांतरित करे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com