Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बझाङ दोपहर १ बजे से मतगणना करने का निर्णय

 

काठमांडू, वैशाख १६– बझाङ क्षेत्र नम्बर–१ ‘क’ में अब से कुछ ही देर बाद मतगणना शुरु होने वाली है । सर्वपक्षीय बैठक में दोपहर १ बजे से मतगणना शुरु करने की सहमति होने के बारे में जिला निर्वाचन अधिकृत मनबहादुर धामी ने जानकारी दी है ।
उपनिर्वाचन अन्तर्गत शनिवार हुए मतदान के कुछ मतपेटिका आज सुबह जिला सदरमुकाम में लाया गया था । बझाङ–१ ‘क’में ६१ हजार ७४८ मतदाता हैं । यहाँ ५० प्रतिशत मत डाला गया है । ये जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है ।
इस क्षेत्र में नेकपा (एमाले)की ओर से दमनबहादुर भण्डारी, नेपाली कांग्रेस के अभिषेकबहादुर सिंह, नेकपा (माओवादी केन्द्र)के जनकबहादुर बुढा, नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के दिलबहादुर सिंह सहित ११ उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *