Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान की विदेश मंत्री योको खामिखावा नेपाल के दौरे पर आएंगी

 

काठमान्डू 28अप्रैल

जापान की विदेश मंत्री योको खामिखावा नेपाल के दौरे पर आ रही हैं. जापान के विदेश मंत्रालय ने 26 अप्रैल को एक नोटिस जारी कर बताया कि खामिखावा 5 मई को नेपाल का दौरा करेंगी.

26 अप्रैल को विदेश दौरे पर रवाना हुई विदेश मंत्री खामीखावा का 4 मई को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचने का कार्यक्रम है.

श्रीलंका में एक दिन बिताने के बाद विदेश मंत्रालय के सूचना में बताया गया है कि वह 5 तारीख को नेपाल की राजधानी काठमांडू आएंगी.

यह भी पढें   भारत के साथ व्यापार घाटा कम करने और निवेश बढ़ाने के लिए संयुक्त पहल जरूरी: अञ्जन श्रेष्ठ

अपने काठमांडू प्रवास के दौरान विदेश मंत्री खामीखावा का नेपाल के विदेश मंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ से मुलाकात करने का कार्यक्रम है.

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान नेपाल और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी और नेपाल के विकास पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा नोटिस में बताया गया है कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने को लेकर भी बातचीत होगी.

यह भी पढें   डीएवी विद्यालय के हिंदी की शिक्षिका इंदु ठाकुर का दुखद निधन

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री खामिखावा उसी दिन नेपाल की राजधानी काठमांडू से टोक्यो लौटेंगी ।

विदेश मंत्री खामीखावा 26 अप्रैल से 5 मई तक नेपाल, श्रीलंका, मेडागास्कर, कोटे डी आइवर, नाइजीरिया और फ्रांस का दौरा कर रही हैं।

जापान के तत्कालीन प्रधान मंत्री योशिरो मोरी ने 2000 में नेपाल का दौरा किया था। यह अब तक का सबसे ऊंचे स्तर का दौरा है.

यह भी पढें   विपदा के घावों पर मरहम लगाकर समृद्धि की राह पर आगे बढ़ेंगे : प्रधानमंत्री

इसके बाद 2019 में जापान के तत्कालीन विदेश मंत्री कूनो तारो ने मंत्रिस्तरीय दौरा किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com